WPL 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल घोषित, 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

WPL 2025 Schedule: बीसीसीआई ने आगामी महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। महिला प्रीमियर लीग एक महीने तक चलने वाला है और यह चैम्पियंस ट्रॉफी के बीच में भी चलने वाला है। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाने हैं। 15 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा।

इवेंट की शुरुआत 14 फरवरी से होनी है। 11 मार्च तक तो ग्रुप चरण के मुकाबले ही चलने हैं। बेंगलुरु, वडोदरा, लखनऊ और मुंबई में मुकाबले खेले जाएंगे। एलिमिनेटर और फाइनल मैच मुंबई में होगा। ये मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।

wpl 2025 schedule

पहले चरण के मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। 15 फरवरी को दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वडोदरा चरण समाप्त होने के बाद दूसरा चरण बेंगलुरु में होगा।

तीसरे चरण के मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे। इसके बाद कारवाँ मुंबई की तरफ आएगा। मुंबई में लीग चरण के कुछ मैच होने हैं और बाद में एलिमिनेटर और फाइनल है। 13 मार्च को एलिमिनेटर और 15 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 11 मार्च को ही लीग चरण के मैच समाप्त हो जाएंगे और एक दिन के गैप के बाद नॉक आउट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+