WPL 2025 Live Streaming: कहां और कैसे FREE में देखें वीमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच, यहां जानें पूरा शेड्यूल

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आगाज शुक्रवार, 14 फरवरी को होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का मुकाबला गुजरात जायंट्स (GG) से होगा। आइए जानते हैं फैंस लीग के सभी मैच कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

यह T20 टूर्नामेंट का तीसरा सीजन है, जिसमें चार स्थानों पर पांच टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट में 20 ग्रुप-स्टेज मैच शामिल हैं। प्रत्येक टीम हर दूसरी टीम से दो बार खेलेगी। प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में जगह पक्की करेगी।

wpl 2025 live streaming details

कितने बजे से देख सकेंगे WPL के सभी मैच?

इस बीच दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे फाइनलिस्ट का निर्धारण करने के लिए एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। मैच 14 फरवरी से 15 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे (IST) निर्धारित हैं।

कहां होंगे WPL के सभी मैच?

मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस शामिल हैं।

WPL के सभी मैच कहां लाइव देख सकते हैं?

फैंस भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर WPL 2025 के सभी एक्शन को लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पसंद करने वालों के लिए, JioCinema ऐप और वेबसाइट सभी मैचों की लाइव कवरेज प्रदान करेगी।

खिताब को बचाना है RCB का लक्ष्य

पिछले साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर पहली बार WPL चैंपियनशिप जीतने के बाद आरसीबी का लक्ष्य अपने खिताब को बचाना है। स्मृति मंधाना की अगुआई में फिर से उनकी टीम इस सीजन में अपनी सफलता को दोहराने की उम्मीद कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+