WPL 2025: 'दहाड़ेंगी शेरनियां,' महिला प्रीमियर लीग का क्रेज, देश के बड़े अख़बारों में फुल पेज विज्ञापन
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का क्रेज अलग स्तर का दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम की दिग्गज महिला क्रिकेटरों के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। स्मृति मंधाना की हालिया फॉर्म के कारण पहले ही मुकाबले में रनों की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
महिला प्रीमियर लीग का क्रेज समय के साथ बढ़ रहा है। इस बार वेन्यू की संख्या भी बढ़ गई है। चार अलग-अलग लेग में मुकाबले खेले जाएँगे। ऐसे में दर्शकों की संख्या में बी वृद्धि होना तय है। आज होने वाले पहले मुकाबले से पहले अख़बारों के पन्ने WPL से ही अटे पड़े हैं।

देश के लगभग सभी प्रमुख अखबारों में महिला प्रीमियर लीग की चर्चा है। इन बड़े न्यूज पेपर्स में पहले पन्ने पर बड़े-बड़े विज्ञापन महिला प्रीमियर लीग को लेकर ही दिए गए हैं और कैप्शन भी काफी मजेदार लिखे गए हैं। कैप्शन में दहाड़ेंगी शेरनियां और रेडी फॉर रोर जैसी बातें लिखी हैं। टाइम्स नेटवर्क, हिंदुस्तान टाइम्स जैसे बड़े अख़बारों ने महिला प्रीमियर लीग के विज्ञापन पहले पन्ने पर छापे हैं।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच टक्कर हो सकती है। गुजरात को घरेलू फैन्स का सपोर्ट मिलना तय है। आरसीबी गत सीजन की चैम्पियन टीम है। मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाना है। इसे स्पोर्ट्स 18 के अलावा जियोहॉटस्टार एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है।
इवेंट का पहला लेग वडोदरा में होगा। इसके अलावा बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में भी मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार लीग में और ज्यादा रोमांच की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications