Ashwani Kumari: कभी किट खरीदने के भी नहीं थे पैसे, ऑक्शन में खुल गई किस्मत, मिले इतने पैसे
WPL Auction 2024 Ashwani Kumari: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन महिला आईपीएल के फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच साल 2023 में महिला आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया था। साल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में भी दिल्ली की टीम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली ने मिनी ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम को अंतिम रूप देने का काम कर दिया है।
अश्वनी कुमारी को मौका: अश्वनी कुमारी के रूप में दिल्ली ने अंतिम खिलाड़ी को खरीदने का काम किया। अश्वनी कुमारी को उनके बेस प्राइस 10 लाख में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। हरफनमौला खिलाड़ी अश्विनी कुमारी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा अपनी तेज गेंदबाजी के लिए भी जानी जाती हैं यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन पर भरोसा जताया और बोली लगाई।

आसान नहीं था सफर: अश्विनी कुमारी के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। कभी लड़कों से किट मांग कर खेलने वाली अश्विनी कुमारी अब महिला आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेलती हुई दिखाई देगी। पिछले सीजन अश्विनी कुमारी गुजरात जॉयंट्स का हिस्सा थी। लेकिन गुजरात की टीम ने ऑक्शन से ठीक पहले अश्विनी कुमारी को रिलीज कर दिया। जिसके बाद अब वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गई हैं।
एनाबेल सदरलैंड को मिले 2 करोड़: इसके अलावा ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जमकर बिड लगी। अंत में दिल्ली की टीम ने 2 करोड़ में एनाबेल सदरलैंड को खरीद लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम :जेमाइमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजान कैप, टिटास साधु, एलिस कैप्सी, एन्नाबेल सदरलैंड, लॉरा हैरिस, मिन्नू मणि, अश्विनी कुमारी, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी और अपर्णा मोंडल।












Click it and Unblock the Notifications