WPL में गुजरात जायंट्स की लगातार दूसरी हार, किम गार्थ के 5 विकेट के बाद भी यूपी ने जबड़े से जीत छीनी

गुजरात जायंट्स को महिला प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है, ग्रेस हैरिस ने तूफानी फिफ्टी जड़कर यूपी को जीत दिलाई।

WPL 2023

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के लिए अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। लगातार दूसरे मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। यूपी वॉरियर्ज के सामने गुजरात को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए गुजरात ने 6 विकेट पर 169 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए यूपी ने एक गेंद शेष रहते 7 विकेट पर 175 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज डंकली 13 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद सब्बीनेनी मेघना का विकेट गिर गया। वह 15 गेंदों का सामना कर 24 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुईं। सदरलैंड 8 और सुषमा वर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गईं। मुश्किल स्थिति में टीम के लिए हरलीन देओल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों में 46 रन बनाए। निचले क्रम से गार्डनर ने 25 और हेमलता ने नाबाद 21 रन बनाए। इस तरह गुजरात जायंट्स ने 6 विकेट पर 169 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। यूपी वॉरियर्ज के लिए दीप्ति शर्मा और एक्लेस्टोन ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए यूपी की खराब शुरुआत रही। एलिसा हिली और श्वेता सेहरावत क्रमशः 7 और 5 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों को किम गार्थ ने आउट किया। ताहलिया मैक्ग्रा बिना खाता खोले चलते बनीं। मुश्किल स्थिति में किरण नावगिरे ने टीम को सहारा प्रदान किया और 43 गेंदों में 53 रन बनाए। इसके बाद गार्थ ने दो विकेट और लेकर गुजरात की तरफ मैच मोड दिया लेकिन यहां से असली गेम शुरू हुआ। ग्रेस और सोफी एक्लेस्टोन ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी की और गुजरात के जबड़े से मैच निकाल लिया। ग्रेस ने 26 गेंद में नाबाद 59 और सोफी ने 12 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। इस तरह एक गेंद शेष रहते यूपी ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

गुजरात के लिए किम गार्थ सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 5 विकेट झटके। उनका स्पेल पूरा होने के बाद यूपी ने मैच अपने नाम कर लिया और तूफानी खेल दिखाया। गार्थ के अलावा मानसी जोशी और एनाबेल सदरलैंड को भी 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+