शेफाली वर्मा ने 28 बॉल में 76 रन बनाकर दिल्ली को 7 ओवर में जिताया, ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं
शेफाली वर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 10 विकेट से जीत दर्ज की, गुजरात को करारी हार झेलनी पड़ी।

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में खेले गए नौवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स की टीम को 10 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 105 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 107 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में शेफाली वर्मा का तूफानी अंदाज देखने को मिला और उनकी बैटिंग के सामने गुजरात की गेंदबाजी हवा में उड़ गई। शेफाली वर्मा ने बड़ा धमाका कर दिया। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 76 रन बनाए।
टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। सब्बीनेनी बिना खाता खोले आउट हो गईं और वॉलवार्ट 1 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद लगातार अंतराल पर गुजरात के विकेट गिरते चले गए। किम गार्थ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। उन्होंने नाबाद 32 रनों की पारी खेली और गुजरात की टीम को 9 विकेट पर 105 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाया। मारिजेन कैप ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा शिखा पांडे ने भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए 3 विकेट झटके। एक विकेट राधा यादव को भी मिला।
जवाबी पारी में खेलते हुए शेफाली वर्मा और मैग लेनिंग ने गुजरात के गेंदबाजों को जमकर धोया। दोनों ने मिलकर मुकाबला लगभग पावरप्ले में ही खत्म कर दिया था। शेफाली वर्मा ने लगातार धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 28 गेंदों में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैग लेनिंग ने 15 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ी जीत दर्ज की और इसका क्रेडिट मारिजेन कैप के अलावा शेफाली वर्मा की तूफानी पारी को भी जाता है।
शेफाली वर्मा की धमाकेदार पारी के बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर शेफाली वर्मा का नाम छा गया। ट्विटर पर शेफाली वर्मा के लिए कई बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications