WPL 2023: RCB को जीत की तलाश, MI की नजरें रन-रेट पर, ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग 11

Mumbai Indians महिला टीम का WPL 2023 में अंतिम लीग मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस का टारगेट किसी तरह बड़ी जीत दर्ज करने पर होगा।

 Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women

Womens Premier League 2023 में आज डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबला होने जा रहा है। आज 21 मार्च को इस लीग के अंतिम लीग मैच होने है जहां दूसरा मुकाबला यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का होगा। ये मैच इलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए बहुत ही अहम हैं क्योंकि आज ही पता चल जाएगा कि किसको फाइनल के लिए डायरेक्ट एंट्री मिलने जा रही है और किसको इलिमिनेटर खेलना होगा।

हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस को ये मुकाबला ना केवल जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करके टॉप पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम को रन रेट के आधार पर पीछे छोड़ना होगा। हालांकि अंतिम फैसला दिल्ली की टीम के हाथ में होगा क्योंकि शाम में उनका मुकाबला यूपी वारियर्स के साथ है। RCB vs MI का ये मैच दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर होगा। फिलहाल मुंबई की टीम, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स ने अगली स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

मुंबई इंडियंस में कप्तान हरमनप्रीत कौर बहुत अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रही हैं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया भी अब खुद को सेट करने की ओर देख रही होंगी जिनकी पिछली दो पारियों में खास रन नहीं बने हैं। निचले क्रम पर अमनजोत कौर भी रन बना सकती हैं।

वहीं इस टीम के ऑलराउंडरों में हेली मैथ्यूज, नट साइवर ब्रंट और अमीला केर शामिल हैं जिन्होंने बहुत अच्छी लय दिखाई है।

गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की टीम की गाड़ी को थोड़ा ब्रेक लगाने का काम साइका इशाक ने किया है जो एक समय पर्पल कैप की और बढ़ रहीं थीं लेकिन पिछले तीन मैचों में विकेट नहीं ले सकी हैं। टीम की पेस गेंदबाजी इस्सी वॉन्ग और पूजा वस्त्राकर पर काफी ज्यादा निर्भर करती है। साथ में नट साइवर भी हैं।

Mumbai Indians women team की प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है- हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

वहीं आरसीबी महिला टीम ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण में निराश किया है क्योंकि वे 7 मुकाबलों में 2 में ही जीत दर्ज कर पाए। Royal Challengers Bangalore Women की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है- सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+