WPL 2023 Points Table: RCB की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, एक जगह के लिए तीन टीमों में लड़ाई

WPL 2023 Points Table Updated: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। लेकिन तीसरे स्थान के लिए बाकी टीमों के बीच लड़ाई जारी है।

WPL 2023 Points Table

WPL 2023 Points Table Updated: महिला प्रीमियर लीग में लीग मुकाबले अब अपने आखिरी चरम पर है। लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ में टीमों की भिड़ंत देखने को मिलेगी। इसके बाद फाइनल में दो टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए टक्कर देखने को मिल सकती है। प्लेऑफ में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम फाइनल में पहुंचने के लिए आपस में भिड़ेगी।

आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार 5 मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दमदार वापसी की है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 16वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बनी हुई है। यूपी और गुजरात के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले पर आरसीबी की नजरें रहेगी। आरसीबी को अपना अंतिम मैच जीतने के साथ यूपी की हार के नतीजे का भी इंतजार करना होगा।

मुंबई-दिल्ली ने मारी प्लेऑफ में एंट्री

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस छह मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। मुंबई के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। यूपी वॉरियर्स की टीम को अभी दो मैच खेलने हैं। उसके छह मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक है। अगर टीम बाकी बचे दो में से एक भी मैच जीत लेती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। स्मृति मंधाना की आरसीबी ने पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल की है। यही वजह है कि लगातार पांच हार झेलने के बाद भी आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई है।

जानिए प्वॉइंट्स टेबल का हाल

मुंबई इंडियंस - 06 मैच, 05 जीत, 01 हार, 10 प्वाइंट्स, +2.670 NRR
दिल्ली कैपिटल्स- 06 मैच, 04 जीत, 02 हार, 08 प्वाइंट्स, +1.431 NRR
यूपी वॉरियर्स- 06 मैच, 03 जीत, 03 हार, 06 प्वाइंट्स, -0.117 NRR
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 07 मैच, 05 हार,02 जीत, 04 प्वाइंट्स, -1.044 NRR
गुजरात जायंट्स- 07 मैच, 05 हार, 02 जीत 04 प्वाइंट्स, -2.511 NRR

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+