WPL 2023 Points Table: दमदार प्रदर्शन से दिल्ली-मुंबई ने छोड़ी अपनी छाप, तीन हार के बाद आरसीबी का बुरा हाल
WPL 2023 Points Table Updates: महिला आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। इन दोनों ही टीम ने अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है।

WPL 2023 Points Table Updates: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को लगातार तीसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। अब उसके प्लेऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। दूसरी तरफ प्वॉइंट्स टेबल में भी टीम को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

आरसीबी को मिली लगातार तीन मैचों में हार
आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को पटखनी दी। जबकि तीसरे मैच में टीम को गुजरात के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। महिला प्रीमियर लीग के प्वॉइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम तीनों ही मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। उसका रेट रन रेट माइनस 2.263 है। वापसी करने के लिए आरसीबी को अब जीत की पटरी पर लौटना होगा।

दिल्ली-मुंबई के बीच जोरदार टक्कर
महिला प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला। वह आरसीबी को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ चार अंक लेकर पहले नंबर पर है। उसका रेट रन रेट प्लस 5.185 है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर है। मुंबई -दिल्ली ने दो-दो मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट दिल्ली का मुंबई से कम है, इसलिए वह दूसरे नंबर पर मौजूद है।

जानिए प्वॉइंट्स टेबल का हाल
मुंबई इंडियंस - 02 मैच, 02 जीत, 04 प्वाइंट्स, +5.18 NRR
दिल्ली कैपिटल्स- 02 मैच, 02 जीत, 04 प्वाइंट्स, +2.55 NRR
यूपी वॉरियर्स- 02 मैच, 01 जीत, 01 हार, 02 प्वाइंट्स, -0.86 NRR
गुजरात जायंट्स- 03 मैच, 02 हार, 01 जीत 02 प्वाइंट्स, -2.327 NRR
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 03 मैच, 03 हार, 00 प्वाइंट्स, -2.263 NRR












Click it and Unblock the Notifications