DCW vs GG: दिल्ली -गुजरात के बीच जबरदस्त टक्कर, ऐसे देखें मैच लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11
WPL 2023, Delhi Capitals vs Gujarat Giants Playing XI: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के सामने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम होगी। दोनों टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी।

WPL 2023, Delhi Capitals vs Gujarat Giants Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग में एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली के सामने गुजरात के खिलाफ जीत हासिल कर प्लेऑफ में एंट्री करने का शानदार मौका है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम अब तक सिर्फ एक ही जीत हासिल कर सकी है और प्वॉइंट्स टेबल में वह सबसे अंतिम स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की जीत के बाद गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर आ गई है।
गुजरात को वापसी की तलाश
दिल्ली की टीम अब तक पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। दिल्ली का प्रदर्शन महिला आईपीएल के पहले सीजन में शानदार रहा है। दिल्ली की कोशिश गुजरात को पटखनी देने की होगी। गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। गुजरात का प्रदर्शन अब तक साधारण रहा है। टीम के कई खिलाड़ी चोटिल भी हो चुके हैं। जिससे टीम के प्रदर्शन पर गहरा असर पड़ा है।
मुंबई से मिली थी गुजरात को हार
पिछले मैच में मुंबई ने गुजरात को बुरी तरह से हरा दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 162 रन का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी और मैच 55 रन से हार गई। इस हार के साथ ही गुजरात के लिए प्लेऑफ की राह और भी मुश्किल हो गई है। गुजरात को अब अपने बचे हुए सभी मुकाबले को जीतना होगा। विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैचों को जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स- मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर।
दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।












Click it and Unblock the Notifications