WTC Final 2023: जबरदस्त जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में एंट्री, हार ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें

World Test Championship points table: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के तीसरे ही दिन भारत के खिलाफ 9 विकेट से दमदार जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया को इस जीत का बड़ा फायदा पहुंचा है।

World Test Championship

World Test Championship points table: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हार का सामना का सामना करना पड़ा। भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्य़र जैसे बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन हार की बड़ी वजह रही। इस हार के साथ ही भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है।

WTC फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

WTC फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

भारत के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के अंक तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक हो गए हैं। वहीं हार के बाद टीम इंडिया के 60.29 प्रतिशत अंक हैं। फिलहाल भारत दूसरे नंबर पर है, लेकिन फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे अगला मैच हर हाल में जीतना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

भारत को जीतना होगा अगला मैच

भारत को जीतना होगा अगला मैच

अगर टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट में हार जाती है या वह मैच ड्रॉ रहता है तो फिर भारत के लिए फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा। भारत को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में जीत हासिल करनी ही होगी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के रिजल्ट पर भी भारतीय टीम की नजरें बनी रहेगी। भारत के पास लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका है। जिसे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आसानी से छोड़ना नहीं चाहेंगे।

भारत को मिली 9 विकेट से हार

भारत को मिली 9 विकेट से हार

76 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शिरुआत खराब रही और रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा को दूसरी गेंद पर आउट कर अश्विन ने भारतीय फैंस के मन में एक उम्मीद जगाने का काम किया। लेकिन इसके बाद भारत का कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका। लहाजा भारत को 9 विकेट से मुकाबला गंवाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+