WTC Final Prize Money: WTC विनर पर होगी करोड़ों की बारिश, रनर्स अप की भी बल्ले-बल्ले
WTC Final 2023 Prize Money: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने यानी जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

World Test Championship Final prize money: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से खेला जाना है। 7 से 11 जून के बीच होने वाले इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। पहली बार भारतीय टीम जीत हासिल करने से चूक गई थी।
लंदन पहुंचे विराट कोहली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए विराट कोहली लंदन पहुंच चुके हैं। ग्रुप स्टेज के बाद विराट की टीम आरसीबी आईपीएल से बाहर हो गई थी। विराट कोहली के अलावा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और कोच राहुल द्रविड़ भी लंदन पहुंचकर टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट गए हैं।
प्राइजी मनी का ऐलान: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी गई है। आईसीसी ने प्राइज मनी को पिछले साल के पैटर्न पर ही रखा है। वर्ल्ड टेस्ट फाइनल जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13.21 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं रनर अप को 8 लाख डॉलर (करीब 6.6 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
साल 2021 में भी था इतना ही इनाम: पिछली बार भी आईसीसी द्वारा जीतने वाली टीम को इतनी ही रकम दी गई थी। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को जीता था। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को केन विलियमन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल करने में असमर्थ रही थी।
रहाणे को मिला मौका: अजिंक्य रहाणे को उनके आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर टीम में चुना गया है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण रहाणे को मिडल ऑर्डर में शामिल किया गया है। वहीं केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है।
WTC के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।












Click it and Unblock the Notifications