NZ vs PAK: टिम साउदी ने टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कर दिया कुछ ऐसा जो कोई नहीं कर पाया
Tim Southee Record: आधुनिक क्रिकेट में अगर टिम साउदी को महान गेंदबाज कहा जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूप में धमाका किया है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ ऑकलैंड टी20 में उन्होंने एक कीर्तिमान बनाया।
टिम साउदी ने ऑकलैंड टी20 मैच में न्यूजीलैंड को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने कुल 4 विकेट झटके और महज 25 रन ही खर्च किये। इस तरह अपनी टीम को उन्होंने सीरीज में बढ़त दिलाई। मुख्य बात यह है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

टिम साउदी वर्ल्ड क्रिकेट के इकलौते ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट लेने का कारनाम किया है। अन्य कोई भी गेंदबाज इस आंकड़े तक फ़िलहाल नहीं पहुंच पाया है। जब भी टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट वाले गेंदबाजों का नाम लिया जाएगा, उनमें साउदी सबसे पहले याद किये जाएंगे।
टिम साउदी के अलावा 150 टी20 विकेट लेने की कतार में कुछ गेंदबाज हैं। उनमें सबसे ऊपर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम आता है। शाकिब अल हसन ने 140 विकेट टी20 क्रिकेट में हासिल किये हैं। उनके बाद राशिद खान भी लाइन में हैं। राशिद खान ने अब तक 130 विकेट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किये हैं।
अन्य गेंदबाजों की बात की जाए तो न्यूजीलैंड से ईश सोढ़ी भी हैं। सोढ़ी ने अब तक कुल 127 विकेट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किये हैं। वह भी 150 विकेट लेने वाले कीवी खिलाड़ी बन सकते हैं। लसिथ मलिंगा ने 107 विकेट झटके हैं। आदिल राशिद भी 107 विकेट लेने में सफल रहे हैं। स्पिनरों के बीच से निकलकर साउदी के रूप में एक तेज गेंदबाज सबसे पहले 150 विकेटों तक पहुंच गया। यह हैरान करने वाली बात हो सकती है लेकिन वास्तविकता भी है।












Click it and Unblock the Notifications