World Cup विजेता के लिए टाटा ने कर दी बड़ी घोषणा! हर चैंपियन खिलाड़ी को मिलेगी लग्जरी कार, लाखों में है कीमत
World Cup 2025, Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अपनी आने वाली टाटा सिएरा एसयूवी (Tata Sierra SUV) की पहली यूनिट्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गिफ्ट करेगी। यह तोहफा टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए दिया जा रहा है। साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारतीय टीम ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
जानिए कब लॉन्च होगी ये गाड़ी (World Cup 2025, Tata Motors)
टाटा सिएरा का भारत में आधिकारिक लॉन्च 25 नवंबर को होना तय है। यह लॉन्च टाटा की लाइनअप में एक आइकॉनिक नाम की शानदार वापसी है, लेकिन इस बार इसे आधुनिक जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह बदल दिया गया है। पुरानी थ्री डूर वाली सिएरा से अलग नई सिएरा पाइव डूर वाली फैमिली एसयूवी होगी। लॉन्च से पहले ही लोगों के बीच इश गाड़ी का क्रेज देखने को मिल रहा है।

टीजर वीडियो में दिखा दमदार अंदाज
गाड़ी की तस्वीरों और कंपनी के टीजर्स ने इसके कुछ ख़ास फीचर्स की झलक दिखाई है। जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और स्टाइलिश फ्लश डोर हैंडल्स शामिल हैं। हाल ही के टीजर में यह एसयूवी गहरे लाल रंग के आकर्षक पेंट फिनिश में भी नजर आई है। इसके अलावा टीजर वीडियो में एसयूवी का स्टीयरिंग व्हील भी दिखाया गया है, जिस पर एक चमकीला ब्रांड लोगो लगा है, जैसा कि कंपनी के हालिया मॉडल्स में देखा गया है।
थ्री-स्क्रीन डैशबोर्ड और फीचर्स
नई सिएरा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका थ्री-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप है। यह टाटा मोटर्स के किसी भी गाड़ी में पहली बार देखने को मिलेगा। इस सेटअप में तीन जुडी हुई स्क्रीन होंगी। एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, एक सेंट्रल टचस्क्रीन (इंफोटेनमेंट के लिए), और एक अतिरिक्त स्क्रीन सामने बैठे यात्री के लिए दिया गया है। वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल हर खिलाड़ी को ये गाड़ी तोहफे के रूप में दिया जाएगा।
क्या है गाड़ी की खासियत
टाटा सिएरा के इंजन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह अनुमान है कि एसयूवी पेट्रोल और डीज़ल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और साथ ही हैरियर और सफ़ारी से लिया गया 2.0-लीटर क्रायोटेक डीज़ल इंजन मिल सकता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications