T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप जीतना है तो कप्तान रोहित शर्मा को करना होगा यह काम, पूर्व खिलाड़ी ने दी नसीहत
भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का मानना है कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
T20 World Cup 2022 robin Uthappa: भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का मानना है कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के साथ बातचीत में रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया को लेकर कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि टीम को किस रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहिए।

डेथ गेंदबाजी भारत की बड़ी समस्या
भारतीय तेज गेंदबाजी टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। खासतौर पर जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह काम और कठिन हो गया है। भारतीय तेज गेंदाज अंत के ओवरों में जमकर रन लुट रहा है, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ रहा है। एशिया कप में हार की सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम की डेथ गेंदबाजी ही रही थी।

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी पर जताया भरोसा
रॉबिन उथप्पा ने अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की है। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी दोनों का आईपीएल शानदार रहा था और वह वर्ल्ड कप में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उथप्पा को लगता है कि दो अभ्यास मैचों में भारत के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन ही प्लेइंग इलेवन को लेकर चीजें क्लियर कर सकेगी। उथप्पा ने कहा कि अगर रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप जीतना है तो उन्हें सही खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में चयन करना होगा।

खिलाड़ियों का मौजूदा फॉर्म देखना जरूरी
उथप्पा की मानें तो वर्ल्ड कप से पहले खेले जाने वाले दो प्रैक्टिस मुकाबलों में खिलाड़ियों का फॉर्म में रहना जरूरी है। इन दो मुकाबलों में परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों के साथ ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप का आगाज करना चाहेंगे। टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय जरूर है, लेकिन अगर चीजें सही समय पर टीम के पक्ष में आती है तो इससे भारत को फायदा होगा। तेज गेंदबाजों का अगले दो अभ्यास मुकाबलों प्रदर्शन करना बेहद अहम होगा। इसके बाद ही फाइनल प्लेइंग इलेवन तय किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications