World Cup: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल बारिश से धुलने पर क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल खेलेगी
IND vs NZ, Rain playing conditions: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप के इस संस्करण का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर हर कोई उत्साहित है। यह मैच बुधवार को दोपहर में शुरू होगा। दोनों टीमें संतुलित हैं।
मैच को लेकर उत्साह के साथ कुछ सवाल भी हैं। इनमें एक सवाल बारिश को लेकर भी है। बारिश आने के बाद अगर मैच नहीं होगा, तो क्या किया जाएगा। क्या मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है? इस तरह के सवाल फैन्स के मन में है क्योंकि हर कोई पूरा मैच देखना चाहता है।

वर्ल्ड कप की प्लेइंग कंडीशंस में आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। अगर मैच आधा होता है और बारिश के बाद खेल नहीं हो पाएगा, तो अगले दिन मैच उसी जगह से शुरू किया जाएगा, जहाँ बारिश के बाद समाप्त हुआ था। ऐसे में घबराने की बात नहीं होनी चाहिए।
एक और प्रश्न यह भी है कि बारिश के बाद अगले दिन भी अगर यही हाल रहेगा तब क्या किया जाएगा। रिजर्व डे के बाद भी खेल नहीं होने पर किस टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। इसका जवाब नेट रन रेट और अंक तालिका की स्थिति है। आईसीसी वर्ल्ड कप में लीग चरण के दौरान जो टीम तालिका में ऊपर है, वही फाइनल में जाएगी। ऐसे में भारतीय फैन्स के लिए यह अच्छी खबर है।
क्या भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में रिजर्व डे है
इसका उत्तर हाँ है। अगर निर्धारित दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया, तो अगले दिन (रिजर्व) मैच शुरू होगा। टॉस के बाद खेल नहीं हो पाने के कारण अगले दिन मैच की पहली गेंद डाली जा सकती है लेकिन टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की कोई अनुमति नहीं होगी। टीमें वही रखनी होंगी, जो टॉस के समय थी।
एक और अहम बात यह है कि अगर पहले दिन बारिश के कारण 19 ओवरों का खेल हुआ और बारिश से खेल रुका, तो 46 ओवरों का मैच होगा। अब इन ओवरों का निर्धारण करने के बाद फिर से अगर बारिश आई, तो अगले दिन मैच 50 ओवरों का ही माना जाएगा। जरूरत होने पर रिजर्व डे के दिन ओवर कम किये जा सकते हैं।
अगर ओवर कटौती के बाद एक भी गेंद डाल दी जाती है और मैच बारिश के कारण आगे नहीं बढ़ता है, तो अगले दिन उन निर्धारित 46 ओवरों का ही खेल होगा। उस स्थिति में फिर पूरे ओवरों का खेल नहीं होगा क्योंकि कटौती के बाद एक गेंद डाली जा चुकी होगी। आईसीसी ने वर्ल्ड कप नियमों में यह साफ़ लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications