भारतीय टीम से वापस ली जाएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी, क्यों लिया ICC ने यह चौंकाने वाला फैसला?
ICC World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिस जोश और जुनून के साथ वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, उससे पूरा देश ख़ुशी से झूम उठा है। पहली बार भारत ने महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करते हुए करोड़ों देशवासियों को ख़ुशी से झूमने का मौका दिया।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आईसीसी इस ट्रॉफी को अब वापस लेने वाली है, भारतीय टीम के पास यह नहीं रहेगी? इसके पीछे खास कारण है, जिसके बारे में शायद ज्यादा लोगों को पता नहीं होगा।

यह कोई अपमान या विवाद का विषय नहीं है, बल्कि एक प्रक्रिया है जिसे आईसीसी दुनिया के सभी बड़े टूर्नामेंट्स में लागू करता है। इस महिला वर्ल्ड कप में भी 26 साल पहले बनाया गया यह नियम लागू था और इसके कारण असली ट्रॉफी वापस चली जाएगी।
असली ट्रॉफी वापस लेने के मुख्य कारण
आईसीसी ने 1999 वर्ल्ड कप के बाद से एक स्थायी ट्रॉफी का उपयोग करना शुरू किया। इस 'विरासत' को सुरक्षित रखने के लिए ही यह नियम बनाया गया है। असली वर्ल्ड कप ट्रॉफी एक अमूल्य और ऐतिहासिक धरोहर है। यह चांदी और सोने जैसी बहुमूल्य धातुओं से बनी होती है, और इसकी कीमत बहुत अधिक होती है। सुरक्षा के मद्देनज़र, आईसीसी इसे अपने मुख्यालय (दुबई) में हाई-सिक्योरिटी वॉल्ट में रखती है। इसे किसी भी तरह के नुकसान, चोरी या टूट-फूट से बचाना आईसीसी की जिम्मेदारी होती है।
वर्ल्ड कप की ट्रॉफी एक ऐसी 'विरासत' है जो हर चार साल में विजेता टीम को सौंपे जाने के लिए तैयार की गई है।असली ट्रॉफी के बेस पर सभी पिछले वर्ल्ड कप विजेताओं के नाम खुदे होते हैं। इसे हर बार नए विजेता का नाम जोड़ने के लिए आईसीसी अपने पास रखती है।
ट्रॉफी वापस लेने पर विजेता के पास क्या रहेगा?
ट्रॉफी वापस लेने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि टीम के पास जीत का कोई प्रतीक नहीं रहेगा। विजेता टीम को असली ट्रॉफी के बदले में, एक हूबहू नक़ल (रेप्लिका) सौंप दी जाती है। यह रेप्लिका दिखने में और वजन में असली जैसी ही होती है, जिसे विजेता बोर्ड हमेशा के लिए अपने पास रखता है।
रेप्लिका पर आमतौर पर पिछले विजेताओं के नाम नहीं खुदे होते, या कभी-कभी केवल उस टूर्नामेंट के विजेता का नाम होता है, जबकि असली ट्रॉफी पर सभी विजेताओं के नाम होते हैं।
टीम इंडिया के पास क्या है?
भारतीय महिला टीम ने जिस ट्रॉफी को फाइनल में जीता और जश्न मनाया, वह भी कुछ दिनों के लिए ही उनके पास रहेगी। पुरस्कार समारोह में दी गई ट्रॉफी मुख्य रूप से अवॉर्ड सेरेमनी और फोटोशूट के लिए होती है। नियम के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को भी आईसीसी की तरफ से महिला वर्ल्ड कप की एक शानदार और स्थायी रेप्लिका ट्रॉफी मिलेगी, जो हमेशा के लिए भारत के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बन जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications