ZIM vs SCO, Toss: 'करो या मरो' वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

Zimbabwe vs Scotland, Super Sixes, Match 6 Toss Updates:

Zimbabwe vs Scotland, Super Sixes, Match 6 Toss Updates: जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सुपर-6 का छठा मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। स्कॉटलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम कसी हुई गेंदबाजी कर कम से कम रन देना चाहेगी। दूसरी तरफ स्कॉटलैंड की कोशिश एक बड़ा टारगेट बनाने की होगी।

दोनों को होगी जीत की तलाश: जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड दोनों ही टीमों को इस मुकाबले में जीत की तलाश होगी। जिम्बाब्वे के पास अभी छह अंक है, अगर वह स्कॉटलैंड को हराने में सफल हो जाती है तो 8 अंकों के साथ वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी। दूसरी तरफ स्कॉटलैंड अगर यह मैच जीत जाती है तो वह अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी।

World Cup Qualifiers 2023 1

करो या मरो वाला मुकाबला: वेस्टइंडीज टीम को 7 विकेट से हराकर स्कॉटलैंड टीम ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। जिम्बाब्वे को अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जिम्बाब्वे की कोशिश स्कॉटलैंड को हराकर वापसी करने की होगी। दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: क्रिस्टोफर मैकब्राइड, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉमस मैकिन्टोश, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, क्रिस सोल।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), इनोसेंट कैया, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंडाई चटारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+