SCO vs WI: 'करो या मरो' के मुकाबले में वेस्टइंडीज करेगी पहले बल्लेबाजी, दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

Scotland vs West Indies, Super Sixes, Match 3: वेस्टइंडीज के लिए बेहद अहम होगा मुकाबला

Scotland vs West Indies, Super Sixes, Match 3: स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। दोनों टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सुपर सिक्स का आगाज जीत के साथ करने की होगी।

उलटफेर का शिकार हो चुकी है वेस्टइंडीज: वेस्टइंडीज को अपने पिछले दो मैचों में बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे के हाथों वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे से हारने के बाद नीदरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज जीत दर्ज करने में नाकाम साबित हुई थी। ऐसे में अब वेस्टइंडीज के लिए हर मैच बेहद हो गया है।

World Cup Qualifiers 2023

स्कॉटलैंड कर सकती है हैरान: नीदरलैंड की तरह स्कॉटलैंड भी वेस्टइंडीज को हैरान कर सकती है। स्कॉटलैंड के लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अब तक का सफर शानदार रहा है। हालांकि, वनडे में आज तक स्कॉटलैंड की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ स्कॉटलैंड अपनी पहली जीत की तलाश में होगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।

स्कॉटलैंड की टीम: क्रिस्टोफर मैकब्राइड, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), क्रिस्टोफर मैकब्राइड, जॉर्ज मुन्से, टॉमस मैकिन्टोश, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, क्रिस सोल।

वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शमर ब्रूक्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, काइल मेयर्स, केविन सिंक्लेयर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+