Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, जिम्बाब्वे vs स्कॉटलैंड
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Zimbabwe vs Scotland, Super Sixes, Match 6:
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Zimbabwe vs Scotland, Super Sixes, Match 6: 4 जुलाई को सुपर सिक्स का छठा मुकाबला जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच होना है। जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड दोनों ही टीम अभी वर्ल्ड कप की रेस में बनी हुई है। जिम्बाब्वे अगर स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल हो जाती है तो वह श्रीलंका के बाद वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।
बुलावेयो में होगा मुकाबला: जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच यह मैच स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बुलावेयो में खेला जाएगा। स्कॉटलैंड टीम ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को हराने का काम किया था। स्कॉटलैंड जिम्बाब्वे के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ श्रीलंका से हार झेलने वाली जिम्बाब्वे की नजरें वापसी पर होगी।

सीन विलियम्स पर होगी नजर: जिम्बाब्वे टीम को अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है और उसे क्वालीफाई करने के लिए अब स्कॉटलैंड के खिलाफ हर हाल जीत दर्ज करना जरूरी है। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। ऐसे में इस अहम मुकाबले में एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेगी।
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान बर्ल, तेंडाई चतारा, क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रैड इवांस, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, वेस्ले माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स
स्कॉटलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, टॉमस मैकिनटोश, क्रिस्टोफर मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, मार्क वाट












Click it and Unblock the Notifications