Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, स्कॉटलैंड vs वेस्टइंडीज
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Scotland vs West Indies, Super Sixes, Match 3: जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Scotland vs West Indies, Super Sixes, Match 3: जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत हासिल करने की होगी।
वेस्टइंडीज को मिली हार: अपने पिछले दोनों मुकाबलों में वेस्टइंडीज की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज को मिली दो हार के बाद यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है। वेस्टइंडीज अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा था। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना चाहेगी, क्योंकि यहां हारने वाली टीम के लिए आगे का सफर बेहद मुश्किल हो जाएगा।

स्कॉटलैंड का रहा है शानदार प्रदर्शन: स्कॉटलैंड ने अपना लीग मैच तीन जीत के साथ समाप्त किया और ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा। स्कॉटलैंड ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया है। वेस्टइंडीज की टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ संभलकर मैच खेलना होगा। टीम की एक गलती उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना तोड़ सकती है।
स्कॉटलैंड को पहली जीत की तलाश: वेस्टइंडीज के खिलाफ स्कॉटलैंड की टीम को अब तक वनडे फॉर्मेट में जीत नहीं मिली है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक तीन वनडे मैच खेले जा चुके हैं और इन तीनों ही मुकाबलों में वेस्टइंडीज की टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में स्कॉटलैंड की टीम शनिवार को बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरने का काम करेगी।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज़, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।
स्कॉटलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, माइकल लीस्क, टॉम मैकिन्टोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, एड्रियन नील, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, मार्क वॉट।












Click it and Unblock the Notifications