World Cup 2023: 18 जून को खेला जाएगा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

ICC Men Cricket World Cup Qualifier 2023: श्रीलंका और वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप खेलने के लिए क्वालीफायर मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

World Cup

ICC Men Cricket World Cup Qualifier 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 जिम्बाब्वे में 18 जून से 9 जुलाई तक खेला जाना है। वर्ल्ड कप में एंट्री पाने के लिए 10 टीमों के बीच 20 से अधिक दिनों तक जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। क्वालीफायर 2023 में भाग लेने वाली 10 टीमों में मेजबान जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका, नेपाल, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है।

ऐसे होगा फैसला: वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप क्वालीफायर मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर सिक्स में अपनी जगह बनाने में सफल हो जाएगी। सुपर सिक्स चरण के अंत में टॉप पर रहने वाली दो टीमें फाइनल खेलेंगी और दोनों फाइनलिस्ट विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने भारत आ सकेंगे। क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में फाइनल समेत कुल 34 मैच खेले जाएंगे।

जानिए कहां होंगे मुकाबले: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मुकाबले बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो एथलेटिक क्लब के साथ-साथ हरारे स्पोर्ट्स क्लब और हरारे में ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में फाइनल मैच खेला जाएगा। क्वालीफायर राउंड शुरू होने से पहले सभी टीमें वार्म-अप मैच में भी हिस्सा लेगी।

ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच: वर्ल्ड कप 2023 को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारतीय फैंस वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर के सभी मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इन मुकाबलों का लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 में भारत के मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स पर भी दिखाने की संभावनाएं हैं।

दो ग्रुप में है टीम

ग्रुप A: जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, नेपाल और यूनाइटेड स्टेट।
ग्रुप B: श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात।

जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

रविवार, 18 जून: जिम्बाब्वे बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
वेस्ट इंडीज बनाम USA, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

सोमवार, 19 जून: श्रीलंका बनाम यूएई, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
आयरलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब

मंगलवार, 20 जून: जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
नेपाल बनाम USA, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

बुधवार, 21 जून: आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
ओमान बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब

गुरुवार, 22 जून: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
नीदरलैंड बनाम USA, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

शुक्रवार, 23 जून: श्रीलंका बनाम ओमान, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
स्कॉटलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब

शनिवार, 24 जून: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
नीदरलैंड बनाम नेपाल, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

रविवार, 25 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
स्कॉटलैंड बनाम ओमान, बुलावायो एथलेटिक क्लब

सोमवार, 26 जून: जिम्बाब्वे बनाम USA, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
वेस्ट इंडीज बनाम नीदरलैंड, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

मंगलवार, 27 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
आयरलैंड बनाम यूएई, बुलावायो एथलेटिक क्लब

गुरुवार, 29 जून: सुपर 6: ए2 बनाम बी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

शुक्रवार, 30 जून: सुपर 6: ए3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ़: A5 बनाम B4, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

शनिवार, 1 जुलाई: सुपर 6: ए1 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

रविवार, 2 जुलाई: सुपर 6: ए2 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ़: A4 बनाम B5, ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

सोमवार, 3 जुलाई: सुपर 6: ए3 बनाम बी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

मंगलवार, 4 जुलाई: सुपर 6: ए2 बनाम बी3, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ़: 7वां बनाम 8वां ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

बुधवार, 5 जुलाई: सुपर सिक्स: ए1 बनाम बी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

गुरुवार, 6 जुलाई: सुपर सिक्स: ए3 बनाम बी3, क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब
प्लेऑफ: 9वां बनाम 10वां ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब

शुक्रवार, 07 जुलाई: सुपर सिक्स: ए1 बनाम बी1, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

रविवार, 09 जुलाई: फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+