World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, India vs Sri Lanka

World Cup Mein Aaj Kiska Match India vs Sri Lanka:विश्वकप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला है। भारत इस विश्वकप में अभी तक अविजित रहा है। पिछले सभी 6 मैचों में जीत दर्ज करके टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और आज एक बार फिर टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

वहीं श्रीलंका टीम की बात करें तो पिछले 6 मैचो में सिर्फ दो मैचों में जीत दर्ज कर सकी है। लिहाजा श्रीलंका के लिए आज का मैच सम्मान की लड़ाई होगा।

india

भारतीय टीम की बात करें तो आज के मैच में भारतीय टीम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जो प्लेइंग 11 थी माना जा रहा है कि आज के मैच में भी टीम उसी प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगी।

हार्दिक पांड्या टीम के लिए अभी भी उपलब्ध नहीं हैं। बीसीसीआई के सूत्र का कहरना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वह फिट हो सकते हैं। यह मैच 5 नवंबर को कोलकाता के इडन गार्डेन में खेला जाएगा।

हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी से आर अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है और टीम इंडिया 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ आगे के मैचों में उतर सकती है। फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसकी बड़ी वजह हार्दिक पांड्या का अनफिट होना है।

टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चिंता का विषय श्रेयस अय्यर का फॉर्म में नहीं होना है। वह पिछले 6 मैचों में 0, 25, 53, 19, 33, 4 रन की ही पारी खेल सके हैं।

वहीं श्रीलंका की बात करें तो टीम का सफर अच्छा नही रहा है। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सके हैं। महीश तीक्षणा सहित स्पिन गेंदबाज सिर्फ 5 विकेट ही इस विश्वकप में ले सकते हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों को जिम्मा संभालना होगा।

भारत संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभम गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11
पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदीरा समरविक्रम, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कासुन रजिता, दुशमंता चमीरा, दिलशान मधुशंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+