World Cup Mein Aaj Kiska Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच- India Vs New Zealand
World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला है। दोनों ही टीमें अंक तालिका में टॉप 2 पर कायम हैं। ऐसे में आज का मुकाबला विश्वकप में आगे की राह की दिशा दिखाने का काम करेगा।
दोनों ही टीमें अपने शुरुआती 4 मुकाबले जीतकर 8-8 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। ऐसे में आज जो भी टीम जीतती है वह वह इस विश्वकप में अपनी दावेदारी को और मजबूत करती नजर आ सकती है।

दोनों ही टीमें इस विश्वकप में अभी तक अविजित रही हैं। अहम बात है को दोनों ही टीमों में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के नाम शतक है। जबकि दोनों ही टीमों के गेंदबाज इस विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ही टीमों के पास लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाज हैं जो जबरदस्त फॉर्म में हैं।
यही नहीं मिडल ऑर्डेर में भी दोनों टीमों के पास शानदार खिलाड़ी हैं और दोनों ही टीमों के अहम खिलाड़ी चोटिल हैं। एक तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन चोटिल हैं तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या भी चोटिल हैं।
आज के मैच की बात करें तो यह धर्मशाला में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। यहां के मौसम की बात करें तो यहां दोपहर में बारिश की 20 फीसदी संभावना जाहिर की गई है। यहां तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है।
अभी तक इस विश्वकप में गेंदबाजों के लिए सबसे मददगार धर्मशाला की पिच रही है। यहां शाम को ओस के चलते बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मदद मिल सकती है।
टीम इंडिया की बात करें तो राहुल द्रविड और रोहित शर्मा के सामने हार्दिक पांड्या को किसे टीम में जगह दी जाए यह चुनौती होगी। टीम में ईशान किशन या फिर सूर्यकुमार यादव को जगह मिल सकती है। लेकिन टीम को छठे गेंदबाज के विकल्प से दूर होना होगा।
संभव है कि शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में मोहम्मद शमी को जगह मिल सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पिछली 6 पारियों में गिल ने 50, 45, 13, 208, 112 रनों की पारी खेली है। यही नहीं इस विश्वकप में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। लिहाजा आज उनपर हर किसी की नजर होगी।
न्यूजीलैंड की बात करें तो केन विलियम्सन का आज के मैच में खेलना फिलहाल मुमकिन नजर नहीं आ रहा है। लेकिन टीम के पास टिम साउदी हैं जो फिट हैं। टिम साउदी का रोहित शर्मा के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वह रोहित शर्मा को 5 बार आउट कर चुके हैं जबकि विराट कोहली को वनडे में 6 बार आउट कर चुके हैं।
विश्वकप में मिडल ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर भी टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। इस साल वह कोहली को दो बार आउट कर चुके हैं।
टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के.एल.राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर.अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग.












Click it and Unblock the Notifications