World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- India vs Australia

World Cup 2023, India vs Australia: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांचवें मैच में आज, 8 अक्टूबर को भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) आमने-सामने होंगे। हाई-वोल्टेज मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि दोपहर दो बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेंगी।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम विश्व कप के लिए काफी उत्साहित है। द मेन इन ब्लू ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप खिताब जीतने के बाद कंगारुओं को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया। हालांकि, ये अलग बात है कि उनके दोनों अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो गए।

team india

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा अभ्यास मैच जीता है, जबकि नीदरलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश की रुकावट के कारण बीच में ही रद्द कर दिया गया। भारत से हारने से पहले पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में हार गई थी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमों ने आपस में 149 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 56 और ऑस्ट्रेलिया ने 83 मैच जीते हैं। भारत में 70 मैचों में से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 मैच जीते हैं, जबकि टीम इंडिया ने 32 मैच जीते हैं। पांच मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए। आईसीसी विश्व कप 2023 राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा।

एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार है, क्योंकि समय के साथ विकेट धीमा होता जाता है। स्टेडियम में खेले गए 31 वनडे मैचों में पहले और दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15-15 मैच जीते हैं, जबकि एक गेम टाई पर समाप्त हुआ है।

चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए चेन्नई के मौसम का पूर्वानुमान कुछ खास चिंताजनक नहीं है, क्योंकि यहां बारिश की 20% संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और ह्यूमिडिटी का स्तर 78% रहने की उम्मीद है। साथ ही हल्की हवा चलेगी और हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमरा।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, सीन एबॉट।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस , जोश इंग्लिस

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर ,शुभमन गिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+