World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: विश्वकप में आज किसका मैच, इंग्लैंड Vs अफगानिस्तान

World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai:विश्वकप में आज एक और अहम और रोमांचक मुकाबला है। आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्वकप का 13वां मैच खेलाया जाएगा। एक तरफ जहां इंग्लैंड अपनी जीत के सिलसिले को बरकार रखने की कोशिश करेगी तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान के सामने इस विश्वकप में खुद को जीवित रखने की चुनौती है ।

दिल्ली के अरुण जेटली में होने वाले आज के मुकाबले में अहम बात यह होगी कि विश्वकप में इस मैदान पर बॉलिंग औसत सबसे खराब है। ऐसे में अफगानिस्तानके गेंदबाज इंग्लैंड के सामने मुश्किल चुनौती खड़ी कर सकते हैं और विश्वकप में बड़ा उलटफेर रखने का माद्दा रखते हैं। इंग्लैंड की बात करें तो वह इस मैच में जीत दर्ज करके सिर्फ 2 अंक हासिल करने की कोशिश नहीं करेगी बल्कि अपने रन रेट को भी सुधारने की कोशिश करेगी।

england

यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। आज के मौसम की बात करें तो यहां पारा तकरीबन 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। यहां पिच पर हरी घास मौजूद रहती है, जैसा कि पिछले दो मुकाबले में देखे को मिला है।

इंग्लैंड टीम की बात करें तो बेन स्टोक्स को लेकर सवाल बना हुआ है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच होने की वजह से संभव है कि स्टोक्स को आज भी आराम दिया जाए और उन्हें पूरी तरह से फिट होने का मौका मिले। 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड का अहम मुकाबला है, लिहाजा उन्हें उस मैच तक फिट होने का पूरा मौका दिया जा सकता है। शुक्रवार को क्रिस वोक्स मौजूद नहीं थे, ऐसे में डेविड विली टीम में आ सकते हैं।

अफगानिस्तान की बात करें तो जोनाथन ट्रॉट ने कहा है कि टीम में क्या बदलाव हो सकता है इसको लेकर मैं कोई जानकारी मैं अभी नहीं दे सकता हूं। हालांकि टीम इस बात पर जोर देगी कि उसका जो प्लेइंग 11 है वह बेहतर प्रदर्शन करे बजाए इसके कि टीम में कोई बदलाव किया जाए।

डेविड मलन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जॉस बटलर, हैरी ब्रुक या बेन स्टोक्स, लियान लिविंग्सटोन, सैम करन, क्रिस वोक्स या डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड, रिसी टॉपली

अफगानिस्तान संभावित 11
रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, मुजीबुर रहमान, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नवीनउल हक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+