'ब्लू जर्सी में देखना है एक बार...', क्या वर्ल्ड कप का फाइनल देखने जा रहे हैं धोनी, ICC ने भेजा है न्योता!

World Cup Final 2023 IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच के शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टॉप ट्रेंड कर रहा हैं। ट्विटर पर क्रिकेट प्रेमी हैशटैग एमएस धोनी पर लिख रहे हैं कि हो सकता है कि धोनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने आए। वहीं कई फैंस ने कहा है कि एक बार वह अपने स्टार कैप्टन धोनी को ब्लू जर्सी में देखना चाहते हैं। तो आइए जानें क्या एमएस धोनी मैच देखने आ रहे हैं?

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सभी विश्व कप विजेता कप्तानों को अहमदाबाद के नरेंद्र मोडू स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल के लिए आमंत्रित किया है।

MS Dhoni World Cup Final IND vs AUS

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी अहमदाबाद में फाइनल के लिए एमएस धोनी सहित सभी विश्व कप विजेता कप्तानों को बुलाया है। इसी के बाद से एमएस धोनी के मैच देखने आने की संभावना बढ़ गई है।

1975 के विजेता क्लाइव लॉयड से लेकर भारत के दो विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और एमएस धोनी से लेकर इंग्लैंड के इयोन मोर्गन तक, सभी के फाइनल में आने की संभावना है। हालांकि फिलहाल ICC ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

फैंस को उम्मीद है कि धोनी मैच देखने जरूर आएंगे। कई ट्विटर यूजर का कहना है कि, धोनी हमेशा सबको अपने काम से हैरान करते हैं। इसलिए अगर उनको आना भी होगा तो वह पब्लिक में बात लीक किए बिना ही आकर, अपने फैंस को सरप्राइज देंगे।

वहीं कई यूजर ने कहा है कि वह अपने ऑल टाइम फेवरिट खिलाड़ी को एक बार ब्लू जर्सी में देखना चाहते हैं। वहीं कई यूजर्स ने धोनी के टीम इंडिया की ओर से खेले गए पुराने मैच के वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है।

आप देखें कुछ ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+