सचिन के बाद अब अपने देश के ही खिलाड़ी ने लगाई अख्तर को फटकार, जानें किसने ऐसा किया
Danish Kaneria to Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर अक्सर अपने बयान देने वाले शोएब अख्तर ने अहमदाबाद में टीम की हार को लेकर भी अपनी राय रखी। अख्तर को अपनी टीम के खराब प्रदर्शन पर गुस्सा भी आ रहा था। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तानी टीम में आग की कमी है।
अख्तर के बयान के बाद दानिश कनेरिया भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पूरा फायदा उठाते हुए पाक टीम पर निशाना साध दिया। कनेरिया ने आग ठंडी हो जाने की बात कही और शोएब अख्तर को जवाब दे डाला।

अख्तर ने एक्स पर लिखा था कि सवा लाख लोगों को चुप कराने के लिए वह आग होनी चाहिए। यह सिर्फ तभी हो सकता है, जब आपके अंदर आग हो। इसके बाद अख्तर की इसी बात का जवाब दानिश कनेरिया ने वापस दिया और तगड़ा तंज़ कस डाला।
कनेरिया ने लिखा कि आग ठंडी हो गई है, इसे वापस जलाओ शोएब भाई। इसके अलावा कनेरिया ने रिजवान पर भी निशाना साधा था। गाजा को श्रीलंका के खिलाफ जीत रिजवान ने समर्पित की थी। कनेरिया ने भारत के खिलाफ पाक की हार के बाद कहा कि अगली बार जीत मानवता को समर्पित करना। क्रूरता को कोई सपोर्ट नहीं करता है।
गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। इस मुकाबले का इंतजार हर किसी को था। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को चारों खाने चित करते हुए महज 191 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।
टीम इंडिया ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया, रोहित शर्मा के बल्ले से 86 रनों की पारी देखने को मिली। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम को 8वीं बार पराजित कर दिया। पाक टीम के लिए सिर्फ बाबर आज़म ही 50 रनों की पारी खेलने में सफल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications