छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने पर गेल ने किया रोहित का स्वागत, जानें जवाब में भारतीय कप्तान ने क्या कहा

Rohit Sharma and Chris Gayle: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में कई रिकॉर्ड एक साथ ध्वस्त कर दिए। रोहित शर्मा ने क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के थे लेकिन अब टॉप पर रोहित शर्मा हैं।

अपना रिकॉर्ड टूटने पर गेल ने ख़ुशी जताई और एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर कुछ लिखा और रोहित का स्वागत किया। गेल ने खुद और रोहित की पीठ की फोटो पोस्ट की, इस पर 45 नम्बर थे। दोनों की जर्सी नम्बर यही है। गेल ने रोहित का स्वागत करते हुए छक्कों का कीर्तिमान बनाने की बधाई दी।

gayle and krohit

रोहित शर्मा ने भी इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। शर्मा ने कहा कि धन्यवाद क्रिस गेल। जर्सी नम्बर 45 हो सकता है लेकिन अपना पसंदीदा नम्बर तो 6 है। रोहित शर्मा का मतलब था कि हम छक्के जड़ते हैं इसलिए हमारे लिए फेवरेट नम्बर तो 6 है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में शतक जड़ते हुए कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप में 7 शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज हजार रन का रिकॉर्ड भी बना दिया। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर उनके साथ हैं। वॉर्नर और रोहित ने 19-19 पारियां खेलते हुए ये रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान की टीम को आसानी से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 272 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में खेलते हुए भारत ने 2 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने शानदार 140 रनों की पारी खेली। कोहली ने भी फिफ्टी जड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+