World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा अगला वर्ल्ड कप? क्या रोहित-विराट होंगे टीम का हिस्सा!

ODI World Cup 2027: भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम छह विकेट से हार गई। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रख सके। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज और बल्लेबाज भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।

अब चार साल बाद मिलेगा मौका: वनडे वर्ल्ड कप अब 4 साल बाद यानी कि साल 2027 में खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास अब 4 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने का मौका होगा। साल 2027 में तीन देशों में संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर और नवंबर महीने के आस पास किया जाएगा। इस वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीम में भाग लेंगी।

 World Cup 2027 1

करना होगा लंबा इंतजार: साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में दो टीम होगी। इसके बाद तीन टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेगी। जबकि चार टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और बाद में सेमीफाइनल और फाइनल का मैच खेला जाएगा। भारत के पास साल 2023 में अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने का मौका था लेकिन भारतीय टीम ऐसा करने से चूक गई।

रोहित-विराट होंगे टीम का हिस्सा! सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप टीम में बने रहेंगे। रोहित शर्मा की फिटनेस और उम्र को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि शायद अगले वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा टीम का हिस्सा ना हो। वहीं विराट कोहली को लेकर भी ऐसे ही संभावना है यानी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास वनडे वर्ल्ड कप जीतने का यह आखिरी मौका था। अगले वनडे वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+