World Cup 2027 तक खेलेंगे कोहली-रोहित? रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा कुछ ऐसा कि फैंस हुए हैरान!
World Cup 2027, Rohit Sharma And Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय में कई बड़े बदलाव देखने को मिले है। भारत को वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीन ली गई है। कप्तानी जाने के बाद ऐसी चर्चाएं भी जोरों पर है कि क्या रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं?
शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी भारतीय टीम (World Cup 2027, Rohit Sharma And Virat Kohli)
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। इस दौरे पर सबकी नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सात महीने बाद वापसी पर रहने वाली है। हालांकि, रोहित और कोहली ने इसी साल टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वे वनडे फ़ॉर्मेट में अभी भी टीम का अहम हिस्सा हैं। रोहित ने इसी साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी, जिसमें कोहली भी टीम का अहम हिस्सा थे।

रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय कोच और दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री का मानना है कि यह ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनके भविष्य का फ़ैसला करेगी। शास्त्री ने सिडनी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यही वजह है कि वे ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ यह वनडे सीरीज़ खेल रहे हैं। यह उनकी फिटनेस, उनके फ़ॉर्म पर निर्भर करेगा कि वह आने वाले समय में और कितना क्रिकेट खेल सकते हैं।
रोहित की फिटनेस पर उठते रहे हैं सवाल
रवि शास्त्री ने साफ किया कि इस सीरीज़ के खत्म होते ही दोनों खिलाड़ी खुद जान जाएंगे कि वे वर्ल्ड कप में खेलने के इच्छुक हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि बड़े मैचों में अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता, जैसा हमने चैंपियंस ट्रॉफी में देखा। बड़े मैच आते हैं और बड़े खिलाड़ी प्रदर्शन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फ़ैंस को जोरदार झटका दिया है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद रोहित की फिटनेस हमेशा चर्चा का विषय रही है।
लेकिन हाल ही में CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स समारोह में रोहित शर्मा एक लीनर लुक में नज़र आए। उन्होंने काफ़ी वज़न कम किया है और उनका यह शारीरिक ट्रांसफॉर्मेशन दिखाता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर अपना दबदबा बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications