World Cup में भारत का अगला मैच कब, कहां और किसके साथ? जानें लाइव मुकाबला कैसे देखें

Indian Team next World Cup Match: भारतीय टीम का जलवा इस वर्ल्ड कप में अलग स्तर का रहा है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए अपने सभी आठ मैचों में जीत का परचम लहराया है। टीम इंडिया को अब तक कोई भी टीम हरा नहीं पाई है। हर किसी को टीम इंडिया के अगले मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है।

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह सबसे पहली बनाई थी। अन्य टीमों को रौंदते हुए भारतीय टीम ने नम्बर एक पर रहते हुए टॉप चार का स्थान हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप के लीग चरण में टीम इंडिया का एक ही मुकाबला बचा हुआ है। इसके बाद सेमीफाइनल मैच खेलना होगा।

indian team

भारतीय टीम का अगला मैच अब नीदरलैंड्स के साथ है। यह मैच भारतीय टीम के लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला 12 नवम्बर को खेला जाना है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इसमें जीत दर्ज करना चाहेगी।

बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मैच में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा। इसके बाद 2 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा।

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज की है। इससे पहले भी एक बार भारतीय टीम ने कुछ ऐसा ही किया था। भारत ने साल 2003 के वर्ल्ड कप में लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। 9वें मैच में टीम इंडिया फाइनल में खेली थी, वहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम अगर मुकाबला जीत लेती है, तो यह एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। टीम इंडिया ने अब तक वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैचों में जीत दर्ज कभी नहीं की है। भारतीय टीम इस मामले में इतिहास रचने से महज एक कदम ही दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+