World Cup: विराट कोहली किसी दूसरे ग्रह का प्राणी है, पाक की हार के बाद दुःख में बोला दिग्गज

Virat Kohli: पाकिस्तानी टीम को पिछले दो वर्ल्ड कप मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे उनके सेमीफाइनल में जाने की राह में रोड़े अटक सकते हैं। यह बात बाबर आज़म सहित पूरी टीम जानती है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गजों ने विराट कोहली को धाकड़ खिलाड़ी माना है। यह भी कहा गया कि कोहली किसी दूसरे ग्रह के हैं।

पाकिस्तान के चैनल पर एक पैनल डिस्कशन में वसीम अकरम ने बड़ी बात कहते हुए कोहली की तारीफ की है। वसीम अकरम ने कोहली में समर्पण और लगन होने की बात कही। उनका कहना था कि कोहली ने फील्डिंग करने के बाद जिस तरह से बैटिंग की, वह काबिले तारीफ है।

virat kohli

अकरम ने कहा कि आप महसूस करें, कोहली ने पूरे 50 ओवरों तक फील्डिंग की और बाद में 90 के स्कोर पर जिस तरह से 2 रन के लिए भागे, इससे यह लगता है कि यह लड़का किसी दूसरे ग्रह का प्राणी है। अकरम ने कोहली की जमकर तारीफ कर दी।

पाकिस्तान की हार के बाद मिस्बाह और अकरम पैनल में थे। मिस्बाह ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने कुछ गलतियाँ की। बैटिंग के समय बल्लेबाज छोटे मैदान पर फायदा उठाने में नाकाम रहे। वे सीधा मारने के बजाय बार-बार साइड में मारने का प्रयास करते रहे।

मिस्बाह ने कहा कि रिजवान और इफ्तिखार ने अपने विकेट क्रॉस मारते हुए गंवाए। इससे बेहतर था कि वे दोनों सीधा खेलते और सामने वाली बाउंड्री को टारगेट करते लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मिस्बाह और अकरम दोनों ही पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाक टीम को 62 रनों के अंतर से पराजित का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 367 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए पाक टीम 305 के कुल स्कोर पर आउट होकर हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+