ENG vs SA: हेनरिक क्लासेन ने चौके-छक्कों की बारिश से जड़ा तूफानी शतक, इंग्लैंड को मिला 400 का लक्ष्य

ENG vs SA: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने धमाका कर दिया। दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट पर 399 रनों का स्कोर बनाया। हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अंदाज में शतक जमाया।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ़्रीकी ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद रैसी वैन डर डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स ने मिलकर मोर्चा संभाला।

south africa and england

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच एक शतकीय भागीदारी हुई। इंग्लैंड के लिए इनको आउट करना मुश्किल हो गया। इस बीच आदिल राशिद ने वैन डर डुसेन को 60 रन पर आउट करते हुए इस भागीदारी को तोडा। हेंड्रिक्स फिफ्टी के बाद भी क्रीज पर बने हुए थे।

एडन मार्करम और हेंड्रिक्स के बीच भी एक छोटी भागीदारी हुई लेकिन हेंड्रिक्स 85 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद मार्करम भी 42 रन बनाकर चलते बने। डेविड मिलर के बल्ले से रन आने की उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ, वह 5 रन बनाकर चलते बने।

हेनरिक क्लासेन ने हर बार की तरह इस बार भी आकर्षक शॉट जमाए। आँखें जमने के बाद उनके रन भी आए। वह तेजी से खेलते हुए फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। अर्धशतक के बाद क्लासेन और ज्यादा तेज हो गए। उनका साथ यानसेन ने भी दिया और तूफानी बैटिंग हुई। क्लासेन ने महज 61 गेंदों में ही तूफानी शतक जमा दिया। उधर यानसेन ने भी तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी देर दिया। क्लासेन 109 रन बनाकर आउट हो गए।

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने धमाका कर दिया। दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट पर 405 रनों का स्कोर बनाया। हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अंदाज में शतक जमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+