World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, डिफेंडिंग चैंपियन को पछाड़ा

South Africa Break Record: दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 190 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 अंकों के साथ नंबर पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मौजूदा समय में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

डी कॉक ने रचा इतिहास: दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक पूरा किया। इस वर्ल्ड कप में चार शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथा शतक एक सीजन में लगाने वाले क्विंटन डी कॉक पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया।

aaj ka match 1

दक्षिण अफ्रीका ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका की टीम एक एडिशन में सबसे अधिक छक्का लगाने वाली टीम बन गई है। दरअसल इससे पहले साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। पिछले बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम ने साल 2019 के 11 मुकाबले में कुल 76 छक्के लगाए थे।

टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका ने अब इंग्लैंड के इस रिकार्ड को तोड़ दिया है। यह टीम अब छक्का लगाने के मामले में काफी आगे निकल गई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में केवल सात मुकाबला ही खेल सके। इन सात मुकाबले में टीम ने टोटल 82 छक्के लगा दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने 15 छक्के लगाए थे। छक्के लगने की लिस्ट में इंग्लैंड अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं वेस्टइंडीज की टीम 68 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज ने साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में 68 छक्के लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+