IND vs NZ: रोहित ने दी सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड को चुनौती, टॉस को लेकर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

Rohit Sharma: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है और फाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस वार्ता में रोहित शर्मा ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया। रोहित ने कहा कि कौन सी टीम बेहतर है यह कहना मुश्किल है। मैंने 2011 का वर्ल्ड नहीं खेला, हमने उसे जीता था। मैं 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में खेला हूं। मैं यह भी नहीं कह सकता कि 2019 की टीम 2023 वाली टीम से बेहतर थी। भूमिकाओं के बारे में कह सकता हूं, इस टीम में रोल स्पष्ट है। समय आ गया है कि किस्मत बहादुरों का साथ दे।

rohit sharma

रोहित शर्मा को पूछा गया कि पिछले वर्ल्ड कप में क्या हुआ था। इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि अतीत है, तो जा चुका है। आज और कल हम क्या कर सकते हैं। हम आम तौर पर इसी बारे में बात करते है। मैं नहीं समझता कि पीछे क्या हुआ इस पर बहस होनी चाहिए।

रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम में टीम के तालमेल को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में मैच था, उस दिन ड्रेसिंग रूमे में फैशन शो हुआ था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें जीत किसकी हुई थी। उन्होंने कहा कि टीम के अंदर बेहतरीन माहौल है।

कीवी टीम को रोहित शर्मा ने एक स्मार्ट टीम बताया और कहा कि यह संतुलित टीम है। रोहित ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड की टीम विपक्षी टीमों का माइंडसेट समझती है। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में टॉस को अहम नहीं मानते हुए रोहित ने कहा कि टॉस यहाँ मुद्दा नहीं है। वानखेड़े पर मैंने काफी क्रिकेट खेली है।

भारतीय कप्तान ने दबाव की बात भी स्वीकारी। उन्होंने कहा कि जब आप वर्ल्ड कप का मैच खेलते हैं, तो निश्चित रूप से दबाव तो होता है। जिस तरह से टीम के खिलाड़ियों ने इस दबाव को झेलकर प्रदर्शन किया, उसकी तारीफ होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+