IND vs NZ: रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल में की आतिशी बल्लेबाजी, सचिन-विराट के क्लब में हुए शामिल
India vs New Zealand, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जैसे बड़े स्टेज पर भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बोर्ड पर रन लगाकर दबाव न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर डालना चाहेंगे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को एक ज़बरदस्त शुरुआत दिलाई।
रोहित-गिल का धमाका: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी भारतीय टीम को एक बार फिर से तेज शुरुआत दिलाने में कामयाब रही। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर पहले ही ओवर से हल्ला बोलना शुरू कर दिया। टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज रोहित और गिल को रोकने में नाकाम दिखाई दे रहे थे। लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाकर वापस पवेलियन लौट गए।

47 रन पर आउट रोहित: भारतीय टीम को पहला झटका 71 के स्कोर पर लगा। रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर कैच आउट हो गए। टिम साऊदी की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन ने रोहित शर्मा का डाइव मारते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद वानखेड़े में पिन ड्रॉप साइलेंस देखने को मिला।
सचिन-विराट के क्लब में हुए शामिल: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 19 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1500 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 27वें वनडे की 27वीं पारी में उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का है। उन्होंने 45 मैचों में 2278 रन बनाए थे। इसके अलावा विराट कोहली भी वनडे वर्ल्ड कप में 1500 रन पूरे कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications