वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

World Cup 2023 Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने का काम किया। रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे अधिक सात शतक लगाने का कारनामा किया है। रोहित शर्मा अब वर्ल्ड कप में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने महज 63 गेंदों में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

भारत की दमदार शुरुआत: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में शानदार शुरुआत की। 273 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की। रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने पहले ही 10 ओवर में टीम के स्कोर को 100 के करीब पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने जोरदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

Rohit Sharma 1

रोहित ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी: वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और ईशान किशन दोनों ही बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ऐसे में इन दोनों ही बल्लेबाजों के लिए इस मुकाबले में रन बनाना बेहद जरूरी था। रोहित शर्मा ने महज 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर जमकर हल्ला बोला।

क्रिस गेल को भी पछाड़ा: इस वर्ल्ड किस दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड और अपने नाम कर लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्के मारने के मामले में रोहित शर्मा अब टॉप पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के नाम गेल के नाम दर्ज था। रोहित शर्मा ने 473 पारियों में 554 छक्के लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+