World Cup की पिछली 11 पारियों में 6 शतक और एक अर्धशतक, 'हिटमैन' का फिर गरजेगा बल्ला!

World Cup 2023 Rohit Sharma: भारतीय टीम को 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलना है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने वाली थी। इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को भारत का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। दूसरी तरफ अब भारत के पास वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ एक वार्म अप मैच बचा हुआ है।

नीदरलैंड से होगा मुकाबला: भारत की कोशिश नीदरलैंड के खिलाफ अपनी कमजोरियों को आंकने की होगी। नीदरलैंड के खिलाफ भारत के पास बेंच स्ट्रैंथ को अजमाने का भरपूर मौका होगा। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। लिहाजा, सूर्यकुमार के पास वर्ल्ड कप से पहले अपना दमखम दिखाने का बेहतरीन अवसर होगा।

Rohit Sharma 1

रोहित शर्मा पर रहेगी नजरें: वर्ल्ड कप में क्रिकेट फैंस की नजरें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर रहने वाली है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा का बल्ला हमेशा जमकर हल्ला बोला है। इस वर्ल्ड कप में भी कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप की पिछली 11 पारियों में 6 शतक और एक अर्धशतक जमाने में कामयाबी हासिल की है।

वर्ल्ड कप में चलता है हिटमैन का बल्ला: रोहित शर्मा की कोशिश इस वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने की होगी। वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरा करने से रोहित शर्मा सिर्फ 22 रन दूर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 8 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कोशिश अपने वनडे वर्ल्ड कप के हजार रन पूरे करने की भी होगी।

रोहित-गिल की जोड़ी कमाल: अगर रोहित शर्मा आने वाली दो पारियों में 22 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम पारियों में इतने रन बनने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रन बनाते हैं तो इससे भारत की जीत संभावनाएं बढ़ जाती है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी फैंस की नजर बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से गिल लगातार भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गिल भारत की तरफ से यह अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं ऐसे में वह इस वर्ल्ड कप को यादगर बनना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+