World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में बने कई रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी लिस्ट

इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। जिस तरह से टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक हर मैच में 300 से अधिक का स्कोर खड़ा कर रहे हैं और उसके बाद टीम के गेंदबाज अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी टीम को संभलने नहीं दे रहे हैं, वह किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 357 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। डी कॉक ने एक बार फिर से शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डी कॉक के अलावा वैन डर द्युसेन ने भी शतकीय पारी खेली।

south africa

न्यूजीलैंड के 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 167 रनों पर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का किवी बल्लेबाजों के सामने कोई जवाब नहीं था। केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि मारके यानसेन ने 3 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच में कई अहम रिकॉर्ड भी बने हैं। आइए डालते हैं इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर

विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
लांस क्लूजनर, 17 विकेट, 1999
मोर्नी मोर्केल, 17 विकेट, 2015
मारको यानसेन, 16 विकेट, 2023
एलन डोनाल्ड, 16 विकेट, 1999

न्यूजीलैंड की वनडे में सबसे बड़ी हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 215 रन से 2017 विश्वकप
इंग्लैंड के खिलाफ 210 रन से 2015
वेस्टइंडीज के खिलाफ 203 रन से 2014
भारत के खिलाफ 190 रन से 2016
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 190 रन से 2023

न्यूजीलैंड के लिए विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
रचिन रवींद्र 415, 2023, 7 पारी
डेरिल मिचेल 334, 2023, 6 पारी
ग्लेन टर्नर 333, 1975, 4 पारी

विश्वकप में सर्वाधिक 350 प्लस का स्कोर
9, 2023
7, 2015
6, 2007

विश्वकप में किसी टीम के द्वारा सर्वाधिक 350 प्लस का स्कोर
दक्षिण अफ्रीका 4 बार, 2023
ऑस्ट्रेलिया 3 बार, 2023

विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला विकेट कीपर बल्लेबाज
क्विंटन डी कॉक 22
एडम गिलक्रिस्ट 19
मार्क बाउचर 15
महेंद्र सिंह धोनी 15

किसी एक विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाला विकेट कीपर बल्लेबाज
क्विंटन डी कॉक- 545, 2023
कुमार संगाकारा- 541, 2015
कुमार संगाकारा- 465, 2011
एडम गिलक्रिस्ट- 453, 2007

विश्वकप में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्क
दक्षिण अफ्रीका, 82, 2023
इंग्लैंड 76, 2019
वेस्ट इंडीज 68, 2015
ऑस्ट्रेलिया 67, 2007

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+