4 साल के भीतर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की 8वीं हार, मैच में बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड
विश्वकप के अपने आखिरी लीग मैच में एक तरफ जहां इंग्लैंड ने जीत के साथ अपना सफर खत्म किया तो दूसरी तरफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनों की शर्मनाक हार दी है।
पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की अपनी बचीखुची उम्मीदों के साथ इस मैच में उतरा था, लेकिन जिस तरह का खेल पाकिस्तान की टीम ने दिखाया उससे कतई यह नजर नहीं आया का टीम कहीं से भी सेमीफाइनल में अपनी बची हुई उम्मीदों के अनुरूप खेल रही है।

टीम के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा। अपने तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में भी अपने फैंस को निराश किया। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 72 रन तो हारिश रऊफ ने 10 ओवर में 64 रन दिए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने भी 10 ओवर में 74 रन लुटाए। जबकि पार्ट टाइम बॉलर आगा सलमान ने 3 ओवर में 25 रन खर्च किए।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 337 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इंग्लैंड की ओर से बेयरस्टो ने 59, रूट ने 60, स्टोक्स ने 84 रनों की पारी खेली। जबकि पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3 विकेट, शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2 विकेट, इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट लिया। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में फिर से निराश किया।
पूरी पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 244 रन के स्कोर पर सिमट गई। अब्दुल्लाह शफीक जीरो, फकर जमान एक रन और बाबर आजम 38 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने 3 विकेट, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, मोईन अली ने 2-2 विकेट अपने नाम किए जबकि क्रिस वोक्स के नाम एक विकेट आया। इस मैच में कुछ अहम रिकॉर्ड भी बने। आइए डालते हैं एक नजर
इंग्लैंड के लिए विश्वकप में सर्वाधिक विकेट
31-क्रिस वोक्स
30- इयान बॉथम
29- फिल डे फ्रीटस
27- जेम्स एंडर्सन
26- आदिल रशीद
24- मार्क वुड
10वें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी
71- एंडी रॉबर्ट्स-जोएल गार्नर
65- इवेन चैटफील्ड-मार्टिन स्नेडन
64- डेरिक मरे-एंडी रॉबर्ट्स
59- जेम्स फ्रैंकलिन-जीतन पटेल
54- सकलैन मुश्ताक-शोएब अख्तर
53- हारिश रउफ-मोहम्मद वसीम जूनियर
वनडे में एक पारी में नंबर-11 के बल्लेबाज के सर्वाधिक छक्के
4- मोहम्मद आमिर (पाक)
3- शेन बॉन्ड
3- शोएब अख्तर
3- हारिश रऊफ
2019 के बाद से वनडे में इंग्लैं-पाक
कुल मैच- 10
इंग्लैंड जीता- 8
पाकिस्तान जीता-1
कोई नतीजा नहीं- 1
विश्वकप में पाक की सर्वाधिक रनों से हार
150- वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2015
112- इंग्लैंड के खिलाफ, 2003
110- न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2011
93- इंग्लैंड के खिलाफ, 2023
89- भारत के खिलाफ, 2019












Click it and Unblock the Notifications