IND vs BAN: सनसनीखेज कैच के बाद जडेजा ने माँगा इनाम, जानें क्या उनको मिलेगा अवॉर्ड
World Cup 2023, IND vs BAN: रविन्द्र जडेजा निश्चित रूप से भारत ही नहीं बल्कि वर्ल्ड के बेस्ट फील्डरों में गिने जाते हैं। उनके सामने बल्लेबाज भागने की हिम्मत भी नहीं करता है और उनके थ्रो भी काफी सटीक होते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जडेजा ने मुशफिकुर रहीम को कैच आउट करते हुए वापस पवेलियन लौटा दिया। वह उछलते हुए गेंद पर झपटे और दोनों हाथों से कैच लपका। जडेजा ने पॉइंट पर बुमराह की गेंद पर यह कैच लेते हुए बल्लेबाज रहीम को वापस पवेलियन लौटा दिया।

कैच लेते ही उन्होंने भारतीय फील्डिंग कोच की तरफ एक मेडल देने का इशारा भी कर दिया। मेडल पहनाने की बात कहते हुए जडेजा ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया। भारतीय टीम में बेस्ट फील्डर को मेडल देने का प्रचलन शुरू किया गया है। जडेजा ने इसी वजह से यह इशारा किया था।
मुशफिकुर रहीम अच्छी बैटिंग करते हुए आउट होकर चलते बने। रहीम 38 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जडेजा ने बांग्लादेश की पारी समाप्त होने के बाद अपने जश्न के बारे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने अपना सेलिब्रेशन फील्डिंग कोच को समर्पित किया। हर मैच के बाद बेस्ट फील्डर को मेडल दिया जाता है, मैं कोच को दिखाना चाहता था कि मैं भी इधर हूं।
जडेजा ने आगे कहा कि इस विकेट में गेंदबाजों के लिए कुछ भी ख़ास नहीं है। आपको बस स्टम्प्स में गेंद डालनी होती है। मैंने भी वही करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट पर 256 रनों का स्कोर हासिल किया। लिटन दास और तंजिद ने बांग्लादेश के लिए अर्धशतकीय पारियां खेली। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज, बुमराह और जसप्रीत बुमराह के खाते में 2-2 विकेट आए।












Click it and Unblock the Notifications