World Cup 2023: 'बाबर…हैदराबादी बिरयानी कैसी थी?', रवि शास्त्री का सवाल सुन रोहित की भी छूटी हंसी
World Cup 2023, Babar Azam: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। गुरुवार यानी कि 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले सभी टीमों के कप्तानों को एक इवेंट में बुलाया गया। इस इवेंट को भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने होस्ट किया। इस इवेंट में बहुत सारे मीडियाकर्मी भी आए हुए थे।
बाबर आजम से पूछा सवाल: मीडियाकर्मी ने एक-एक करके सभी कप्तानों से कुछ सवाल किया। इस दौरान रवि शास्त्री ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से कुछ ऐसा पूछा कि रोहित शर्मा भी अपने आप को हंसने से रोक नहीं सके। दरअसल, पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए जब से भारत आई है तब से ही पाकिस्तानी खिलाड़ी सुर्खियों में बने हुए हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जमकर स्वागत: भारत उतरते ही एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद होटल में भी खिलाड़ियों का खूब ध्यान रखा जा रहा है। पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत की तरफ से इस तरह मेहमान नवाजी देखकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहिन अफरीदी से लेकर शादाब खान तक ने भारत को इस तरह के वेलकम के लिए धन्यवाद किया है।
बाबर...हैदराबादी बिरयानी कैसी थी? रवि शास्त्री ने इवेंट के दौरान बाबर आजम से पूछा कि बाबर बिरयानी कैसी थी? बाबर आजम ने इस पर हंसते हुए रवि शास्त्री को जवाब दिया कितनी बार पूछोगे.... बहुत अच्छी थी, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। हमारा बहुत अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। बिरयानी लाजवाब थी, सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री द्वारा पूछा गया यह सवाल बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
पहली बार भारत में खेलेंगे बाबर: बाबर आजम से भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भी सवाल किया गया। बाबर से पूछा गया कि भारतीय पिचों पर उन्होंने आज से पहले कभी भी खेला नहीं है तो ऐसे में वह अपनी बल्लेबाजी को कैसे बेहतर करेंगे। इस पर बाबर आज़म ने कहा कि पाकिस्तान और भारत की पिचों में ज्यादा फर्क नहीं है। इसलिए मझे यहां एडजस्ट करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications