IND vs PAK: नुकीली हील से पाकिस्तानी फैंस ने किया था इरफान पठान पर हमला, बाल-बाल बची थी आंख
world cup 2023 Pakistani fans: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ आठवीं हार का सामना करना पड़ा। 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाड़ी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सके। वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की तरफ से बयानबाजी हो रही है।
कोच का अजीब बयान: हार के बाद पाकिस्तान टीम के हेड कोच मिकी आर्थर ने मीडिया से बात करते हुए एक अजीब सा बयान दिया। मिकी आर्थर ने कहा कि पाकिस्तान को कहीं से भी सपोर्ट नहीं मिल रहा था। यह आईसीसी का टूर्नामेंट नहीं बल्कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित कोई टूर्नामेंट लग रहा था। इस बयान की आलोचना पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी की है।

इरफान से पूछा सवाल: पीसीबी ने भी आईसीसी से अहमदाबाद के दर्शकों द्वारा किए गए व्यवहार की शिकायत की थी। भारत और बांग्लादेश मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे इरफान पठान से जब इस मामले को लेकर कुछ सवाल किए गए। इस दौरान पठान ने हैरान करने वाला खुलासा किया। जतिन सप्रू ने पूछा कि इरफान पठान क्या आपको लगता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी जिन चीजों पर फोकस कर रहे हैं वह सही है?
जानिए इरफान ने क्या कहा: इस पर इरफान पठान ने कहा बिल्कुल नहीं उनको अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। वह बाकी चीजों से दूर रहे और अपने खेल को ही बेहतर करने की सोचने का काम करें। इरफान पठान में पुराने घटना को याद करते हुए कहा कि जब वह पाकिस्तान मुकाबला खेलने गए थे तो पेशावर के मैदान पर किसी ने नुकीली हिल से उनके ऊपर हमला कर दिया था। जिसके बाद करीब 10 मिनट तक मैच को रोक दिया गया।
बाल-बाल बचे थे पठान: इरफान पठान ने कहा कि वह बाल बाल बच गए वरना उनकी आंखें भी जा सकती थी। इरफान पठान ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर हम चाहते तो हम भी उस समय इस तरह की बातें कर सकते थे। लेकिन हम अपनी परफॉर्मेंस से जवाब देना चाहते थे। ना कि यह बयानबाजी करके, इरफान पठान ने पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले इस तरह के बयानों की सख्त निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications