AFG vs PAK: बाबर आज़म को अफगानिस्तान के नये गेंदबाज ने नचाया, डेब्यू मैच में किया बेस्ट प्रदर्शन

Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में वर्ल्ड कप मैच के दौरान पाकिस्तान की टीम 300 का आंकड़ा हासिल करने में नाकाम रही। पाक टीम ने 7 विकेट पर 282 रन बनाए। बाबर आज़म के बल्ले से फिफ्टी आई लेकिन उनको वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे गेंदबाज ने निपटा दिया।

नूर अहमद अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे हैं। अपने डेब्यू मैच में नूर अहमद ने बाबर आज़म को परेशान कर दिया और आउट भी किया। बाबर आज़म अपना अर्धशतक जड़ने के बाद शतक की तरफ जा रहे थे लेकिन नूर अहमद ने ऐसा नहीं होने दिया।

afghanistan vs pakistan

नूर अहमद ने बाबर आज़म को मोहम्मद नबी के हाथों 74 रनों के निजी स्कोर पर कैच करा दिया। वह 92 गेंदों का सामना कर आउट हो गए। नूर अहमद यहीं नहीं रुके और कुछ अन्य बल्लेबाजों को भी परेशानी में डालते हुए पवेलियन की राह दिखा दी।

उन्होंने अब्दुल्लाह शफीक को पवेलियन भेजा। शफीक को भी उन्होंने फिफ्टी जड़ने के बाद 58 के निजी स्कोर पर चलता किया। नूर अहमद का तीसरा शिकार बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रिजवान बने। मोहम्मद रिजवान महज 8 रन के निजी स्कोर पर मुजीब उर रहमान को कैच थमाकर चले गए।

वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में नूर अहमद ने अफगानिस्तान का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने इस दौरान कुल 49 रन खर्च किये। उनसे पहले 2015 में शापुर जादरान ने 20 रन देकर 2 विकेट झटके थे। उसी वर्ल्ड कप में मीरवाइज अशरफ ने 32 रन देकर 2 खिलाड़ी आउट किये थे। आफ़ताब आलम और हामिद हसन ने भी 2-2 विकेट अपने डेब्यू मैच में झटके थे।

पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। बाबर आज़म और अब्दुल्लाह शफीक के अर्धशतक आने के बाद शादाब खान और इफ्तिखार ने भी हाथ खोले रन और जड़े। दोनों ही बल्लेबाजों की तरफ से 40-40 रन देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+