Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, Eng vs SA: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 20वें मैच में आज इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। अपने पिछले मुकाबलों में इंग्लैंड को अफगानिस्तान से और दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान जोस बटलर ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। आम तौर पर पीछा करने के लिए यह एक अच्छा मैदान है, और यही इसके पीछे का कारण है। फिलहाल, आगे देखने की जरूरत है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है। बटलर ने बताया कि, यह विकेट गति को मदद करता है, इसलिए हम उस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

टूर्नामेंट में इंग्लैंड का प्रदर्शन अब तक सबसे खराब रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी एकमात्र जीत हासिल की थी, ऐसे में अब जोस बटलर एंड कंपनी जीत की राह पर लौटने के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आएगी।
वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को पिछले मैच में नीदरलैंड से 38 रन की दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब टेम्बा बावुमा की टीम अपनी प्रभावी फॉर्म फिर से हासिल करना चाहेगी। नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे थे, नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी क्षमता पर सवाल जरूर उठने लगे होंगे।
दक्षिण अफ्रीका फुल स्क्वाड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, एंडिले फेहलुकवायो, रीज़ा हेंड्रिक्स, लिज़ाद विलियम्स।
इंग्लैंड फुल स्क्वाड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, बेन स्टोक्स, डेविड विली, मोइन अली, गस एटकिंसन












Click it and Unblock the Notifications