World Cup 2023: इतने बजे शुरू होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले, जानिए भारतीय टीम के मैचों का समय
Timing of World Cup 2023: पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 27 जून को आईसीसी ने शेड्यूल जारी किया था। लेकिन अब इसमें कुछ फेरबदल किया गया है। जिसके बाद अब इसे दोबारा जारी किया गया है। साल 2011 के बाद एक बार फिर भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाने वाला है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत को साल 2011 में जीत हासिल हुई थी।
भारत-पाकिस्तान मैच में बदलाव: वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। वहीं भारत 15 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने वाला था। पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले मैच को लेकर फैंस ने होटल तक बुक कर लिए थे। लेकिन अब इस मुकाबले की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। भारत पाकिस्तान के बीच अब 15 की जगह 14 अगस्त को मुकाबला खेला जाना है।

इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले: भारत में होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले की टाइमिंग भी सामने आ गई है। दिन का पहला मुकाबला जो डे मैच होगा, वह भारतीय समयनुसार सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला यानी कि डे-नाइट मैच उसकी शुरुआत दोपहर ढाई बजे से की जाएगी। भारत वर्ल्ड कप में अपने सभी मुकाबले डे-नाइट ही खेलेगी, लिहाजा भारत के सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से ही शुरू होंगे।
वर्ल्ड कप में होने वाले इन मुकाबलों में हुआ फेरबदल
- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, 10 अक्टूबर सुबह 10.30 बजे से
- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 10 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से
- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, 12 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से
- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, 13 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से
- भारत बनाम पाकिस्तान - 14 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से
- इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, 15 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से
- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, 11 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से
- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 11 नवंबर को दोपहर 2 बजे से
- भारत बनाम नीदरलैंड्स, 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे से












Click it and Unblock the Notifications