World Cup 2023: पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में इन भारतीय खिलाड़ियों को मिली एंट्री, जानिए किसमें है कितना दम

World Cup 2023, indian team: 5 अक्टूबर से भारतीय टीम अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रही है। वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो पहली बार अपने देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेलते नजर आने वाले हैं।

शुभमन गिल: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। नेपाल के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। शिखर धवन की गैरमौजूदगी में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारत को कई मैचों में शानदार शुरुआत दिलाने में कामयाबी हासिल की है। वनडे वर्ल्ड में शुभमन गिल के बल्ले से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

World Cup 2023 1

ईशान किशन: लगातार चार वनडे मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त पारी खेलने का काम किया। केएल राहुल की जगह नंबर पांच पर आकर उन्होंने ऐसी पारी खेली कि अब उन्हें प्लेइंग इलेवन से हटाना भी टीम के लिए मुश्किल भरा फैसला होगा। ईशान किशन भारत के लिए अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे, ऐसे में टीम को उनसे खासी उम्मीदें होंगी।

श्रेयस अय्यर: भारतीय टीम के लिए नंबर चार पर आकर श्रेयस अय्यर ने कुछ मैच विनिंग पारियां खेली हैं। पिछले एक साल से चोट के कारण वह टीम से दूर रहे थे। एशिया कप में उनकी वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर के पास मिडल ऑर्डर में आकर टीम को संभालने की काबिलियत है। ऐसे में फैंस की नजरें उन पर बनी रहेगी।

सूर्यकुमार यादव: भारत के लिए टी-20 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को भी वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। सूर्यकुमार यादव का वनडे रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में उनकी कोशिश वर्ल्ड कप में टीम के लिए बड़ी पारियां खेलकर आलोचकों को जवाब देने की होगी।

शार्दुल ठाकुर: गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिए अपना अहम योगदान देते रहे हैं। वह टीम को एक बैलेंस प्रदान करते हैं, लिहाजा टीम में उनका चयन किया गया है। वह वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

मोहम्मद सिराज: पिछले कुछ सालों में अपनी गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने काफी सुधार किया है। मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के लिए अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेंगे। शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ पावरप्ले में विकेट लेने की जिम्मेदारी उन पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+