World Cup Points Table: इंग्लैंड की करारी हार से अंक तालिका में बड़ा बदलाव, जानें भारतीय टीम की स्थिति
World Cup 2023 Points Table Ank Talikaa: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने एक आसान जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 100 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया।
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने तीन विकेट 40 रनों पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने 87 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने 49 रन बनाए। टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का स्कोर हासिल किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए और टिक नहीं पाए। इंग्लिश टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज लिविंगस्टोन रहे, वह 27 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह इंग्लैंड 129 रन बनाकर आउट हो गई और 100 रनों से मैच गंवाया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अंक तालिका में अपने नम्बर एक का ताज फिर से हासिल कर लिया है। भारत ने छह में से सभी मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंक अर्जित किये हैं। दक्षिण अफ्रीका 10 अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया भी इतने अंकों के साथ चौथे नम्बर पर है।
श्रीलंका पांचवें और पाकिस्तान छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने तालिका में सातवाँ और नीदरलैंड्स ने आठवां स्थान हासिल किया है। बांग्लादेश नौवें और सबसे निचले स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड की टीम अब लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देख चुकी है।
पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें इस वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई हैं। अपने दम पर ये टीमें आगे नहीं जा सकती। अन्य टीमों के प्रदर्शन पर इन टीमों को निर्भर रहना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications