IND vs NZ: केन विलियमसन ने मैदान पर जाकर टीम को बिखरने से बचाया, जानें उन्होंने ऐसा क्या किया

India vs New Zealand: भारत के खिलाफ धर्मशाला वनडे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन मैदान पर नही उतरे। चोट की वजह से विलियमसन नहीं खेल रहे लेकिन अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विलियमसन ड्रिंक्स लेकर मैदान पर उतर गए।

कीवी टीम ने अपने दोनों ओपनरों के विकेट महज 19 रन पर गंवा दिए थे, इसके बाद मुश्किल स्थिति में दिख रही टीम के बल्लेबाजों को विलियमसन ने टिप्स देने का मन बनाया और पानी की बोतल लेकर मैदान पर चले गए। उस समय रचिन रविन्द्र और डैरिल मिचेल क्रीज पर थे।

kane williamson

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी केन विलियमसन खेलने के लिए नहीं आए थे। इसके बाद वह भारत के खिलाफ मैच में भी नहीं उतरे हैं। हालांकि वह टीम की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। टीम हडल में भी उन्होंने अहम बातें बताई और टीम को एड्रेस किया। इसके अलावा भी वह अपने अनुभव को टीम के साथ साझा करते हैं।

भारत के खिलाफ मैच में 13वें ओवर के बाद केन विलियमसन दौड़कर पिच तक चले गए। वह ड्रिंक्स लेकर गए और बल्लेबाजों को एक सलाह भी दी। उन्होंने अपने बल्लेबाजों को बताया कि किस तरह से बैटिंग करनी है। शायद धीमी गति से पैर आगे बढ़ाने की सलाह उन्होंने दी होगी।

इसके बाद डैरिल मिचेल और रचिन रविन्द्र के बल्ले से रन आए। दोनों ने धीमी गति से पारी आगे बढ़ाई लेकिन उपयोगी बल्लेबाजी की, दोनों ने टीम हित को देखते हुए क्रीज पर टिकना उचित समझा और इसका फायदा भी मिला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। इससे कीवी टीम शुरुआती झटकों से संभल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+